शुक्रवार, 14 नवंबर 2008

सुभारती...जीवन का छंद !

समाज - संस्कृति - आध्यात्म का संगम ... सु-भा-रा-ती ...एक अभिनव आन्दोलन

सुभारती

एक ...

सांस्कृतिक यात्रा ...

प्रस्तावित टीवी चैनल की रूप-रेखा

जीवन एक छंद है > > टीवी चैनलों की फेहरिस्त देखें तो विविध ...कमोवेश हर तरह
के चैनल की मौजूदगी दिखती है... पर जीवन के ... समस्त - सरोकारों ... देशकाल , समाज ,धर्म-दर्शन , अध्यात्म , राष्ट्र निर्माण और ... ' सर्व धर्म समभाव ' के व्यापक नजरिये को आधार बनाकर ...एक ' सर्वग्राही चैनल ' की मौजूदगी दर्ज कराई जा सकती हैं !...चैनल की थीम यही है__



जीवन एक छंद है !
अनुशासन...अनुबंध है ! !

प्रस्तावित चैनल के सन्दर्भ में टीवी चैनलों के रूटीन फार्मेट और बने बनाए विभागीय ढांचे से इतर ....संरचना की दरकार होगी__ धर्म , आध्यात्म , संस्कृति , परंपरा , योग और मंत्र आदि की प्रस्तुति के मामले में विशेषज्ञों की राय और मौजूदगी अपरिहार्य होगी __प्रमाणिकता , तार्किकता और परंपरागत मान्यताओं का समुचित ध्यान जरुरी होगा।





चैनल का लक्ष्य __






  • स्वस्थ सुंदर समाज और राष्ट्र निर्माण

  • सर्व धर्म समभाव

  • धार्मिक सहिष्णुता

  • सांस्कृतिक - समन्वय

  • सामाजिक समरसता

  • भविष्य का भारत




__चैनल देश की युवा महत्वाकांक्षा को संवारने के साथ ...ग्रामीण और शहरी जीवन की विसंगतियों और चुनौतियों से निबटने का स्वस्थ - संदेश देगा ... सीमा पर नौजवान और खेतों पर मुस्तैद किसान के बुलंद हौसलों से रू-ब-रू कराएगा । __ जिंदगी की जंग में ...जीत का गीत गायेगा __देश और दुनिया के तमाम सरोकारों से वास्ता रखेगा ...और इतिहास के रोशन पडावों के दिलचस्प सफर पर ले जायेगा __





__चैनल ...साहित्य ,सिनेमा और मनोरंजन की विविधता से सजा गुलदस्ता होगा __जिसमे हर किसी को अपनी चाहत का रंग और खुशबू भरपूर अंदाज में मिलेगा !





__चैनल ... महिलाओं- बच्चो के सरोकारों, उनकी बदलती जीवन-शैली की खासियत और विसंगतियों पर तर्कसंगत और ग्राह्य अंदाज में अपना खासा दखल रखेगा ।





चैनल की कसौटी होगी ....





जो सत्य हो _ साथ ही सुंदर भी हो _ सत्य है ,सुंदर है __जरूरी है कि कल्याणकारी ...यानी शिवम भी हो !





सत्यम-शिवम -सुन्दरम ! भारतीय -मनीषा का यही उद्घघोष है ! !

सुप्रभात ( प्रथम - सत्र ) ६ से १२ बजे तक

  • प्रभाती : सर्व धर्म समभाव ... प्रार्थना
  • धर्म - चर्चा : सोम , मंगल , बुध ...हर दिन किसी धर्म विशेष पर प्रवचन
  • भजन - कीर्तन - कव्वाली : जिस पर चर्चा होगी उसी पर आधारित
  • प्रेरक - चरित : जिस धर्म पर चर्चा उसी पर आधारित
  • प्रवचनकार से जनता का संवाद __सीधे या फोन पर
  • ज्योतित - ज्योतिष : तिथि , वार ,पर्व , राशि ...
  • स्वाथ्य : सेहत , खानपान ,रहन -सहन
  • योग : मन का , तन का और मस्तिष्क का
  • तीर्थ - यात्रा : किसी भी धर्म का __बेहतर हो जिस धर्म की चर्चा उस दिन हो रही हो
  • मेरो मन अनत कहाँ सुख पावै : किसी हस्ती से उनके मन के सुख की बात
  • आज का इतिहास
  • आज का दिन
  • आज का संकल्प
  • एक देश ऐसा भी
  • न्यूज़ मेकर : आज जो खबरों की सुर्खियों में हैं
  • आज की हलचल : आज देश - दुनिया में क्या - क्या होने जा रहा है _बड़े आयोजन ,बड़ी मुलाकातें, बड़े फैसले - मुकदमे , सिनेमा रिलीज ...
  • जय जवान - जय किसान ( विशेष कार्यक्रम ) __जनता की भागीदारी के साथ __इस तरह से दोपहर १२ बजे तक का सत्र पूरा होता है ! !

कोई टिप्पणी नहीं: