रविवार, 16 नवंबर 2008
शनिवार, 15 नवंबर 2008
प्रथम सत्र के तीन कार्यक्रम !
धर्म-चर्चा : सर्व धर्म समभाव
सुबह- 6 बजे से 6.30 तक
प्रभाती : सूर्योदय के साथ ... -प्रतिदिन राग आधारित प्रस्तुति से कार्यक्रम की सुरुआत __सभी
धर्मो के प्रतीकात्मक दृश्यों के साथ___ अवधि : 3 मिनट
प्रवचन : 7 मिनट
सोम - हिन्दू
मंगल- बौद्ध
बुध - जैन
गुरु - पारसी
शुक्र - मुस्लिम (इस्लाम)
शनि - ईसाई
रवि – दर्शन/ मीमांसा/व्याख्यान
-वार्ताकार से संवाद : चाहें तो फोन से सवाल कराए या प्रवचन के दौरान मौजूदा लोग संवाद करें---5 मिनट
संबंधित धर्म से भजन/संकीर्तन/कव्वाली -- 5मिनट
संबंधित धर्म से जुडे किसी चर्चित भक्त के जीवन चरित्र व प्रेरक
प्रंसगो पर चर्चा—५ मिनट
रविवार के दिन : -–दर्शन/ मीमांसा वाले प्रंसग पर – संवाद यथावत , कीर्तन व जीवन चरित्र के
स्थान पर उस दर्शन के प्रवक्ता और अनुयाइयों पर चर्चा __ समय 10 मिनट ... कुल 24 मिनट
ज्योतित - ज्योतिष
सुबह -7 बजे से 7.30 तक
_प्रतिदिन ग्रह-नक्षत्र, ज्योतिष प्रतीकों के साथ कार्यक्रम की सुरुआत ... म्यूजिक व साज सज्जा
भारतीय परिवेश की हो
_आज की तिथि व पंचाग - ७ मिनट
_इस खंड में—मास,पक्ष,तिथि,विक्रम सम्वत2065 शकसम्वत1930,मुसलिम
माह,तारिख हिजरी,अंग्रेजी वर्ष,तिथी,मास वार,बूर्य व चन्द्र की स्थिति,ग्रहो की दशा
ऋतु आदि के विवरण के साथ समस्त ग्रह-नक्षत्रों की गति विधियों पर ग्राफिक्स के
साथ चर्चा
--कोई तिथियों का विवाद है उस पर चर्चा
--किस मुहूरत में क्या करे_ क्या न करे
--राहुकाल/शुभ समय
--विशेष योग
_आप का आज का दिन – के हिसाब से_ ३ मिनट
_न्यूमरोलोजी के हिसाब से _ ३ मिनट
_करे फोन/पूछे सवाल — 3
_जिनका जन्मदिन है- (क्या करे, किससे बचे)_ कैसा रहेगा यह साल _ ३ मिनट
करे फोन/पूछे सवाल)
_आज विशेष : ७ मिनट
तिथिवार
सोम –कैरियर/नौकरी
मंगल-धन-धान्य
बुध-स्वास्थय
गुरु-शिक्षा/परीक्षा
शुक्र-विदेश यात्रा/वाहन सुख/विलासिता/वैभव/प्रापर्टी
शनि-कैसे बनेगे बिगडे काम/तरक्की/भय मुक्ति
रवि –दाम्पत्य/प्रेम प्रंसग
-राशि और अंको के हिसाब से
चर्चा__फोन से सवाल –जवाब
---रविवार को विशेष-विशिष्टतम लोगो की कुडली पर चर्चा
__राम , रावन , कष्ण , कंस , दशरथ , भीष्म , गांधी , नेहरु , इंदिरा गांधी ,
विवेकानंद , भगत सिंह
--किस ग्रह के प्रभाव चलते ऐसा रहा जीवन
सुबह - ६- ३० से ७ बजे तक
--प्रतिदिन –योग व व्यायाम की क्रियाओं को प्रदर्शित करते हुए दृश्यों के साथ संगीतमय प्रस्तुति
योग : 16 मिनट
_योग मानसिक : 5 मिनट
_योग की प्रारम्भिक अवस्था से क्रमश:
विकसित होती स्थितियों की चर्चा
--योग गुरुद्वारा दो प्रमुख्य शिष्यों व समूह के साथ -- 3 मिनट
--सवाल जवाब
_योगासन-प्रयोग की विधी, प्रयोग का महत्तव ...
_प्रतिदिन कब कैसे और कितना
_किसी विशेष योगासन पर विशेष
चर्चा _योगागुरुद्वारा - दो प्रमुख
शिष्यों व समूह के साथ _ ५ मिनट
_सवाल- जवाब_ 3 मिनट
_भावातीत ध्यान _७ मिनट
--प्रतिदिन भावातीत ध्यान के सिद्धांत , व्यवहार और प्राप्त प्रतिक्रियाओं पर पर चर्चा-
तिथिवार : विशेष -१० मिनट
सोमवार - एडवेंचर खेल/ग्लाइडिंग/बंगी जांपिश/ट्रेकिंग
मंगलवार - देसी व्यायाम/भारतीय आखाड़े/कुश्ती के दांवपेंच
बुधवार - व्यायाम- ऑफिस में काम करते हुए
वृहस्पतिवार - संगीत और व्यायाम/एरोविक्स
शुक्रवार - तैराकी...जल से किये जानेवाले व्यायाम,योगासन
शनिवार - पैदल चलना,दौड़ना,साइकलिंग
रवीवार - परिवार के सभी सदस्यों के साथ योग/व्यायाम/नृत्य किसी खेल को केन्द्र
में रखकर विशेष कार्यक्रम—15मिनट
ये सभी योग्य प्रशिक्षक द्वारा संचालित हों साथ ही दिल्ली व एनसीआर में कहां इनके प्रशिक्षण की समुचित व्यवस्था है।
शुक्रवार, 14 नवंबर 2008
सुभारती...जीवन का छंद !
सुभारती
एक ...
सांस्कृतिक यात्रा ...
प्रस्तावित टीवी चैनल की रूप-रेखा
जीवन एक छंद है > > टीवी चैनलों की फेहरिस्त देखें तो विविध ...कमोवेश हर तरह
के चैनल की मौजूदगी दिखती है... पर जीवन के ... समस्त - सरोकारों ... देशकाल , समाज ,धर्म-दर्शन , अध्यात्म , राष्ट्र निर्माण और ... ' सर्व धर्म समभाव ' के व्यापक नजरिये को आधार बनाकर ...एक ' सर्वग्राही चैनल ' की मौजूदगी दर्ज कराई जा सकती हैं !...चैनल की थीम यही है__
जीवन एक छंद है !
अनुशासन...अनुबंध है ! !
प्रस्तावित चैनल के सन्दर्भ में टीवी चैनलों के रूटीन फार्मेट और बने बनाए विभागीय ढांचे से इतर ....संरचना की दरकार होगी__ धर्म , आध्यात्म , संस्कृति , परंपरा , योग और मंत्र आदि की प्रस्तुति के मामले में विशेषज्ञों की राय और मौजूदगी अपरिहार्य होगी __प्रमाणिकता , तार्किकता और परंपरागत मान्यताओं का समुचित ध्यान जरुरी होगा।
चैनल का लक्ष्य __
- स्वस्थ सुंदर समाज और राष्ट्र निर्माण
- सर्व धर्म समभाव
- धार्मिक सहिष्णुता
- सांस्कृतिक - समन्वय
- सामाजिक समरसता
- भविष्य का भारत
__चैनल देश की युवा महत्वाकांक्षा को संवारने के साथ ...ग्रामीण और शहरी जीवन की विसंगतियों और चुनौतियों से निबटने का स्वस्थ - संदेश देगा ... सीमा पर नौजवान और खेतों पर मुस्तैद किसान के बुलंद हौसलों से रू-ब-रू कराएगा । __ जिंदगी की जंग में ...जीत का गीत गायेगा __देश और दुनिया के तमाम सरोकारों से वास्ता रखेगा ...और इतिहास के रोशन पडावों के दिलचस्प सफर पर ले जायेगा __
__चैनल ...साहित्य ,सिनेमा और मनोरंजन की विविधता से सजा गुलदस्ता होगा __जिसमे हर किसी को अपनी चाहत का रंग और खुशबू भरपूर अंदाज में मिलेगा !
__चैनल ... महिलाओं- बच्चो के सरोकारों, उनकी बदलती जीवन-शैली की खासियत और विसंगतियों पर तर्कसंगत और ग्राह्य अंदाज में अपना खासा दखल रखेगा ।
चैनल की कसौटी होगी ....
जो सत्य हो _ साथ ही सुंदर भी हो _ सत्य है ,सुंदर है __जरूरी है कि कल्याणकारी ...यानी शिवम भी हो !
सत्यम-शिवम -सुन्दरम ! भारतीय -मनीषा का यही उद्घघोष है ! !
सुप्रभात ( प्रथम - सत्र ) ६ से १२ बजे तक
- प्रभाती : सर्व धर्म समभाव ... प्रार्थना
- धर्म - चर्चा : सोम , मंगल , बुध ...हर दिन किसी धर्म विशेष पर प्रवचन
- भजन - कीर्तन - कव्वाली : जिस पर चर्चा होगी उसी पर आधारित
- प्रेरक - चरित : जिस धर्म पर चर्चा उसी पर आधारित
- प्रवचनकार से जनता का संवाद __सीधे या फोन पर
- ज्योतित - ज्योतिष : तिथि , वार ,पर्व , राशि ...
- स्वाथ्य : सेहत , खानपान ,रहन -सहन
- योग : मन का , तन का और मस्तिष्क का
- तीर्थ - यात्रा : किसी भी धर्म का __बेहतर हो जिस धर्म की चर्चा उस दिन हो रही हो
- मेरो मन अनत कहाँ सुख पावै : किसी हस्ती से उनके मन के सुख की बात
- आज का इतिहास
- आज का दिन
- आज का संकल्प
- एक देश ऐसा भी
- न्यूज़ मेकर : आज जो खबरों की सुर्खियों में हैं
- आज की हलचल : आज देश - दुनिया में क्या - क्या होने जा रहा है _बड़े आयोजन ,बड़ी मुलाकातें, बड़े फैसले - मुकदमे , सिनेमा रिलीज ...
- जय जवान - जय किसान ( विशेष कार्यक्रम ) __जनता की भागीदारी के साथ __इस तरह से दोपहर १२ बजे तक का सत्र पूरा होता है ! !