सोमवार, 10 अगस्त 2009

ब्रत के लिए बरफी !

बादाम की बरफी
तैयारी का समय :१५ मिनट
पकाने का समय :२० मिनट
सामग्री :
खोया ...५०० ग्राम
चीनी ...५०० ग्राम
बादाम ...२५० ग्राम ( पिसा हुआ )
इलायची ...१ चम्मच ( पिसी हुई )

बनाने की विधि :
खोये को धीमी आंच पर १० मिनिट तक भून लें !...भूने खोये को ठंडा होनें दें !
...अब चीनी को १/२ कप पानी डाल कर चाशनी बनाने के लिए आच में रखें ...१० मिनिट में गोली की चाशनी बन जाए तो उसमें भुना हुआ खोया मिला कर बराबर चलाते रहें । जब खोया मिल जाए तो बादाम पाउडर मिलाएँ ।
...अब थाली पर घी की चिकनाई लगा कर बनाई गई सारी सामग्री उस पर बराबर बिछा दें ...उस पर इलायची पाउडर बुरक दें । ठंडा होने पर इसे मनचाहे आकार में काट लें ...तैयार हो गयी ' बादाम की बरफी ' ...मेहमानों को परोसें !

पोस्ता ( ख़स-ख़स ) की बरफी
तैयारी का समय :१५ मिनट
पकाने का समय :२० मिनट
सामग्री :
खोया ...५०० ग्राम
चीनी...५०० ग्राम
ख़स-ख़स ...२५० ग्राम
काजू ...१०० ग्राम
इलायची ...१ चम्मच (पिसी हुई )

बनाने की विधि :
--खोये को १० मिनट तक भूनें । भूने खोये ठंडा होनें दें ।
--ख़स-ख़स को ५ मिनट तक भूने । भुने ख़स-ख़स को मिक्सी में पीस लें ।
--अब चाशनी बनाएं। ...चीनी में १/२ कप पानी मिला कर चलाते रहें ...१० मिनट में की चाशनी बन जायेगी । ...अब धीमी आंच में भुना हुआ खोया मिलाएँ । ...बाद में इसमें पिसा हुआ ख़स-ख़स मिलाएँ ...साथ ही इलायची पाउडर भी मिला दें ।
--अब थाली में घी की चिकनाई लगा कर सारी सामग्री फैला दें ...इस पर कटे हुए काजू सजाएं ...और ठंडा होने पर मनचाहे आकर में काट कर ' ख़स-ख़स की बर्फी ' परोसें ।

नारियल की बरफी
तैयारी का समय :१५ मिनट
पकाने का समय :२० मिनट
सामग्री :
नारियल ...१०० ग्राम ( बुरादा )
चीनी ...२५० ग्राम
दूध...१ लीटर
इलायची ...१ चम्मच (पिसी हुई )
चांदी का वर्क...१ पैकेट

बनाने की विधि:
--दूध को गरम करें । ...गरम करते-करते जब दूध आधा हो जाए उसमे चीनी मिला दें । ...१० मिनट बाद नारियल पाउडर मिला दें । गाढ़ा होने तक चलाते रहें ...इसमे इलायची पाउडर भी मिला दें ।
--थाली में घी की चिकनाई लगा कर सारा सामग्री उस पर फैला दें । चांदी का वर्क लगाएं और मनचाहे आकर में काट कर परोसें !

__पुष्पा रिछारिया
आम्रपाली ग्रीन -बी-१२०२ए ,१३ फ्लोर
१/३ वैभव खंड , इंदिरापुरम
गाजियाबाद ( उत्तर प्रदेश )
फ़ोन - ०१२० ४१३ ४६ ७१

कोई टिप्पणी नहीं: