त्यौहारों का मौसम और पर्वों का मेला ...देश के तमाम अंचलों में यों तो साल भर कोई न कोई पर्व या ब्रत हर माह आता है और पकवानों की बहार आती है । तरह-तरह के पकवान बनते हैं ...कुछ पकवान अपने ख़ास अंचल और ख़ास पर्व की वजह से ख़ास होते हैं पर ब्रत के लिए आमतौर पर सीधे साधे तरीके से कुछ व्यंजन बन जाता है...जो लोग ब्रत रखते हैं वे उसी से अपना ब्रत पूरा कर लेते हैं । ब्रत और सादगी का कहीं - कहीं बड़ा आग्रह होता है पर ब्रत,पर्व और उत्सव का उल्लास जब हिलोंरें मारता है तब पकवान और ब्रत के पकवान भी कहाँ पीछे रहने वाले । अब ब्रत के पकवानों में भी खासी विविधता और स्वाद में काफी निखार आता जा रहा है ...अब आप वे सारे व्यंजन और पकवान ब्रत के समय आजमा सकते हैं जो त्यौहार या पर्व के दिन ब्रत न करने वाले मजे से खा रहे हों । आइये जानते हैं कि इन्हें किस खूबी और सादगी से बनाया जाता है __
सिंघाड़े के गुलाब जामुन
तैयारी का समय : २० मिनट
पकाने का समय : ३० मिनट
सामग्री : ५०० ग्राम खोया
१०० ग्राम सिंघाड़े का आटा
५०० ग्राम घी
१/२ कप दूध
१/२ चम्मच पिसी इलायची
५० ग्राम किसमिस
१ किलो चीनी
विधि:
_सब से पहले भगौने में एक लीटर पानी लें उसमे चीनी डाल कर आंच में रख १० मिनट उबालें । इस तरह चासनी तैयार हो जायेगी । चासनी पर इलायची का पाउडर बुरक दें ।
_अब गुलाब जामुन की के लिए तैयार सामग्री __खोया और सिंघाडे के आटे को एक साथ मिला कर दूध से गूंथें और लायची मिलकर गोल लड्डू बना लें । लड्डू बनाते समय बीच में किसमिस रख दें। लड्डू बढिया और गोल बनें इसके लिए हथेलियों पर घी लगा लें।
_अब कडाही में घी डाल कर लड्डुओं को घीमी आंच पर सेकें ...लड्डू धीरे - धीरे गुलाबी होने लगेंगे ...अब हलके ब्राउन हो जाएँ तो घी से निकाल कर उन्हें चासनी मे डालें ...इस तरह आपके ब्रत वाले गुलाब जामुन तैयार !
kuttoo kee namakeen poodiyaan :
तैयारी का समय : १५ से २० मिनट
पकाने का समय: २० मिनट
सामग्री :
२५० ग्राम कुटू का आटा
२०० ग्राम लौकी
२५० ग्राम घी
- नमक स्वाद के अनुसार
विधि:
_लौकी को कद्दूकस करके ...कुटू के आटे के साथ नमक मिलाकर गूँथ लें ।
_अब गुथें हुए आटे के छोटे -छोटे पेडे बना कर पूडी साइज में बेल लें ।
_कडाही में घी गरम करें ...और पूडियां तलें ।
-पूरियों को दही के साथ परोसें ...डायबिटीज से प्रभावित लोग दही में सुगर - फ्री गोलियाँ डाल सकतें हैं ।
साबूदाने की नमकीन टिक्की
तैयारी का समय : २० से २५ मिनट
पकाने का समय : ३० मिनट
सामग्री :
एक कप साबूदाने
२०० ग्राम आलू
१/२ चम्मच पिसी काली मिर्च
२ हरी मिर्च
नमक स्वाद के अनुसार
विधि :
_१२ घंटे पहले पानी में साबूदाने भिगो दें ।
_आलू उबाल कर छिलके निकालें फ़िर आलू और साबूदानें दोनों को बराबर मिला कर नमक -मिर्च डाल कर बड़े पेडे के आकार की टिक्की बना लें ।
_अब घी कडाही में डालकर धीमी आंच में टिक्कियाँ सकें ।
_स्वादिष्ट टिक्कियाँ तैयार ...अब दही का साथ परोसें ।
नवरात्र के लिए विशेष ' पंचामृत '
तैयारी का समय : १० से २० मिनट
सामग्री :
१/२ लीटर दूध
१०० ग्राम दही
१०० ग्राम चीनी
१ चम्मच शहद
१० ग्राम चिरौंजी
१० ग्राम मखाने
२० ग्राम किसमिस
१० ग्राम सूखा किसा हुआ नारियल
२० छुहारे कटे हुए छोटे टुकडों में
__एक चम्मच गंगाजल ।
__५ तुलसी की पत्ती
विधि :
दूध में दही को बराबर मिला लें ...चीनी डालें ...कटे हुए छुहारे , मखाने ,नारियल और साबुत चिरौंजी , किसमिस मिला दें । __इसके बाद शहद मिलाएँ । इसमें तुलसी की पाँच पत्तियाँ और गंगाजल अवश्य डालें ...तभी 'पंचामृत' सात्विक और पवित्र बनेगा .
_पुष्पा रिछारिया
आम्रपाली ग्रीन - बी-१२०२ ए , १३ वीं मंजिल
१/३ वैभव खंड , इंदिरापुरम
गाजियाबाद - उत्तर प्रदेश
फ़ोन: ०१२० ४१३ ४६ ७१